(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा, उत्तर प्रदेश – होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के अंतिम दिवस आज जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुरक्षित बनाने हेतु जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ सक्रिय रहा।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे।
उपस्थिति का आंकड़ा:
आज अंतिम दिन प्रथम पाली में कुल 3552 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2718 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 834 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3552 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2801 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 751 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7104 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5519 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 1585 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिसके फलस्वरूप तीन दिवसीय परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







