जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया
जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का कैबिनेट बिस्तार
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी , प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य की संस्तुति के उपरांत जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने
जिला कार्यकारणी में रिक्त शेष 8 पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की हैं जिसमें अभिमन्यु गंगवार को जिला मीडिया प्रभारी , दीपक सोनकर को जिला सह मीडिया प्रभारी , अभिनीत पाण्डेय को जिला सोशल मीडिया संयोजक , विजय सरकार को जिला सह सोशल मीडिया संयोजक , हरिओम शर्मा को जिला आईटी संयोजक , पंकज प्रजापति को जिला सह आईटी संयोजक , पुष्पा शुक्ला को जिला कार्यालय मंत्री , राम चरण लाल राठौर को जिला सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है I
जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य , केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद , राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार , बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद समेत तमाम जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है I
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







