नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर, मध्यप्रदेश। कथक नृत्य की प्रतिभा शिल्पकार डॉ. रुपाली सोनी, डायरेक्टर सरस्वती कथक डांस कला केन्द्र सीहोर को हेदराबाद में आयोजित इन्साईड मीडिया सक्सेस कार्यक्रम में नृत्य के क्षैत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु ”ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड-2026ÓÓ में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा जी के हाथों से ”कथक नृत्य गुरु रत्न अवार्डÓÓ की उपाधि से सम्मानित किया गया, जो सीहोर के लिए गर्व की बात है।
डॉ. रुपाली सोनी सीहोर की निवासी हैं और उन्होंने कथक नृत्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य, फोक नृत्य, नृत्य नाटिका एकल एवं सामूहिक नृत्य में प्रादेशिक, राष्ट्रीय स्तर तक ख्याति प्राप्त की है। डॉ. रुपाली को इससे पहले भी 2019 में पत्रिका अचिवर अवार्ड, 2023 में वॉलिवूड अभिनेत्री सुधा चन्द्रन द्वारा इन्टरनेशनल अचिवर अवार्ड, 2023 में ही दैनिक भास्कर द्वारा प्राईड अवार्ड एवं 2023 में ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नगर गौर सम्मान तथा 150 से अधिक बार प्रादेशिक, राष्ट्रीय मंचों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा कथक कलाकार, कथक गुरु, प्रतिभा शिल्पकार, नृत्य साधना, कथक निर्णायक आदि अनेकानेक उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. रुपाली अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता कान्ता- स्व. देवकीनंदन भट्टर, गुरु स्व. पंडित वासुदेव मिश्रा एवं प्रफुल्ल गेहलोत सर तथा अपने पति नवीन सोनी को देती हैं
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







