प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
विरोध में ग्रामीणों ने कांटा मोड़ पर लगाया जाम
मोरवा–जयंत एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक दीपक यादव पिता राम आशीष यादव निवासी ग्राम पीपरखड़ की मौत हो गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत मोरवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया।
प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों को लेकर पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवक की बाइक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की जान गई है।
घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार सुबह कांटा मोड़ पर जाम लगा दिया और प्रशासन से मामले की जांच व उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







