दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। पोरसा। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर पोरसा नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। सीएल गार्डन से शुरू हुई शोभायात्रा बैंड-बाजों और सजी-धजी बग्गियों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः अपने स्थान पर संपन्न हुई।जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, आरती और शरबत वितरण कर यात्रा का स्वागत किया। जयकारों और भजनों से गूंजता रहा पूरा पोरसा, जहां आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान परशुराम को भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजा जाता है, जो न्याय, धर्म और पराक्रम के प्रतीक हैं। इस आयोजन ने समाज में एकता, संस्कार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







