केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 1.59 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीसगांव के नवीन भवन का किया लोकार्पण

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, शनिवार 25 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत तीसगांव में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इस आधुनिक सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण 1 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती ठाकुर ने कहा कि यह नया भवन स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, बदनावर विधायक श्री भंवरसिंह शेखावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेड़ा, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर सेवा प्रबंधन हेतु निर्देशित किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment