दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद इरफान बुलंदशहर
जनपद बुलंदशह के कस्बा अनूपशहर क्षेत्र के मोहल्ला मोरी गेट में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक बेचने को लेकर एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। ब्रेड सप्लायर मनोज भारद्वाज पर आरोप है कि उन्होंने ग्राहक को एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक थमा दी और जब इसका विरोध किया गया तो न केवल जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, बल्कि अभद्र व्यवहार पर उतर आए।
जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी यशु गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता ने जब कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी डेट को लेकर सवाल उठाया, तो मनोज भारद्वाज ने साफ तौर पर कहा कि सामान की जांच करना ग्राहक की जिम्मेदारी है। उनका यह बयान खाद्य सुरक्षा नियमों के विपरीत माना जा रहा है, जिनके तहत विक्रेता पर ही उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होती है।
मामला उस समय और बिगड़ गया जब आरोप है कि मनोज भारद्वाज ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए
ग्राहक का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की,
वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया,
अपने भाई के पत्रकार होने और “दरोगा जी” का हवाला देकर धमकाया,
युवक के हाथ से कोल्ड ड्रिंक छीनकर फेंक दी,
अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जबरन दुकान से बाहर निकालने की कोशिश की।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।
पीड़ित के पिता संजीव कुमार गुप्ता ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने भी खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई की जाती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







