सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा एकादश तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि घनश्याम अग्रवाल समाजसेवी, अध्यक्षता गोपाल चंद्र अग्रवाल विद्यालय समिति अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि डॉ ज्योति वाधवा स्त्री रोग विशेषज्ञ, फाउंडर मेंबर दिलीप शर्मा, सचिव स्वप्निल श्रीवास्तव, समिति सदस्य कृष्ण कुमार सोनी, पोषण साहू पालक समिति, प्राचार्य वासुदेव साहू ने मां भारती, मां सरस्वती व ओमकार के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया|
प्राथमिक विभाग परीक्षा प्रमुख श्रीमती दीपशिखा ताम्रकार ने प्राथमिक कक्षाओं का परीक्षा वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि कक्षा प्रथम से चतुर्थ तक का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा | तत्पश्चात परीक्षा विभाग प्रमुख प्यारेलाल वर्मा ने माध्यमिक एवं उच्च कक्षाओं का परीक्षा वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया की कक्षा षष्ठ एवं सप्तम तक का परीक्षाफल शत- प्रतिशत रहा | कक्षा नवम का परीक्षा फल 85.27 प्रतिशत रहा| कक्षा एकादश का परीक्षा फल 90.47 प्रतिशत रहा | विद्यालय का कुल परीक्षाफल 87% रहा|

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री घनश्याम अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं सभी बच्चों को बधाई देता हूं साथ ही प्रथम आने वाले सभी भैया बहनों को ₹1000 एवं द्वितीय आने वाले सभी भैया बहनों को ₹500 की राशि प्रदान करने की घोषणा करता हूं | डॉ ज्योति वाधवा ने अपने उद्बोधन मे सभी भैया बहनों को शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएं दी| साथ ही उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बच्चों की ही नहीं बल्कि उनके पालको एवं शिक्षकों की मेहनत का फल है| डॉ ज्योति वाधवा ने कक्षा दशम एवं द्वादश मे स्थान प्राप्त भैया बहनो को पुरस्कृत करने के लिये 22000 रूपये की राशी प्रदान की | श्री गोपाल चंद्र अग्रवाल ने इस वर्ष उत्तीर्ण सभी भैया बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एक ऐसा विद्यालय है जो शिक्षा के साथ संस्कार सीखाता है| श्री पोषण साहू ने कहा कि विद्यालय परिवार से पालकों की यही अपेक्षा रही है कि बच्चों में संस्कार,मानवीय गुणो,नैतिक मुल्यो का विकास हो| श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने सभी भैया बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिनका परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत नहीं रहा उनको भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं| प्राचार्य श्री वासुदेव साहू ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की| इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ललिता आडिल ने किया| इस अवसर पर कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त भैया बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया | कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान भूमि जायसवाल एवं नेहा निषाद, द्वितीय स्थान निकिता साहू एवं खुमेश निर्मलकर, तृतीय स्थान मोरिश साहू एवं हितांशु साहू का रहा| कक्षा द्वितीय में प्रथम मोक्ष निषाद, द्वितीय स्थान प्राची साहू, तृतीय स्थान डिगेश मानिकपुरी का रहा| कक्षा तृतीय में प्रथम स्थान हर्षित वर्मा, द्वितीय स्थान राजीव निषाद, तृतीय स्थान किशन शुक्ला एवं करुणा यादव, कक्षा चतुर्थ में प्रथम स्थान रागिनी, द्वितीय स्थान धनंजय चक्रधारी, तृतीय स्थान मानसी वर्मा, कक्षा षष्ठ में प्रथम स्थान काशिफा नूरी, द्वितीय स्थान जानवी साहू, तृतीय स्थान रागनी, कक्षा सप्तम में प्रथम स्थान पंखुड़ी साहू, द्वितीय स्थान वर्षा साहू, तृतीय स्थान ओवैस खान का रहा| कक्षा नवम में प्रथम स्थान विनय कुमार साहू, द्वितीय स्थान हर्ष वर्मा, तृतीय स्थान अक्षय निर्मलकर, कक्षा एकादश में प्रथम स्थान कुश यदु, द्वितीय स्थान प्रेमा वर्मा, तृतीय स्थान अनुष्का साहू का रहा| कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री वासुदेव साहू ने सभी का आभार ज्ञापित किया| इस अवसर पर विद्यालय के समस्त भैया-बहन,आचार्य-दीदीयां, अभिभावकगण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे|

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment