सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के हस्तक्षेप से कार्रवाई, खोगापानी बस स्टॉप पर बसों का रुकना हुआ अनिवार्य

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी/मनेंद्रगढ़
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा हाल ही में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में आम जनता की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक में खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टॉप पर बसों के निर्धारित रूप से नहीं रुकने के कारण यात्रियों को हो रही गंभीर परेशानियों को लेकर सांसद महंत ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया था।सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा उठाए गए इस जनहित के मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन अधिकारी, कोरिया द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र में निर्धारित बस स्टॉप पर सभी स्टेज कैरिज बसों का रुकना अनिवार्य होगा तथा यात्रियों को सुरक्षित रूप से चढ़ने-उतरने की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि किसी बस ऑपरेटर या परमिट धारक द्वारा इन निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है, तो उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 के अंतर्गत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस निर्णय से खोंगापानी क्षेत्र की आम जनता, विशेषकर दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस पहल से उन्हें अब सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी तथा लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।
इस संबंध में भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि “यह निर्णय आम जनता के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यात्रियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।” खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता रामा यादव ने कहा कि “इस निर्णय से स्थानीय लोगों को प्रतिदिन होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी।” यह कदम जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा और क्षेत्रवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment