नगर पालिका अध्यक्ष पार्षदों एवं अन्य ने की ओवर ब्रिज की साफ सफाई

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

तिल्दा नेवरा नगर में इन दोनों साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा के नेतृत्व में यह सफाई अभियान सासाहोली रेलवे ओवरब्रिज पर चलाया जा रहा है यहां बड़ी मात्रा में ओवरब्रिज के सड़क पर कचरा व गंदगी का आलम है जहां पर विशेष रूप से पालिका प्रशासन के द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
बड़ी मात्रा में यहां कोयला के टुकड़े डस्त व धूल की परतें जमी हुई है जिसे पालिका प्रशासन द्वारा साफ सफाई किया जा रहा है।
शनिवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर खुमान वर्मा, पार्षद ईश्वर यदु, सतीश निषाद, राजकुमार गेंडरे, सहित अन्य पाषर्दगण व नागरिकों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाते हुए ओवरब्रिज की साफ सफाई की गई, इसके पहले भी पालिका प्रशासन द्वारा इस स्थान पर साफ सफाई किया गया था।
बता दें इस मार्ग पर ओवरलोड कोयला गाड़ी चलने से कोयले का धूल,डष्ट व कोयले के टुकड़े सड़क पर गिरता है जिसके चलते कोयला व धूल की परत जमी हुई है, जिसे पालिका प्रशासन के द्वारा झाड़ू लगाकर एवं जेसीबी मशीन से धूल की परतों को निकाला जा रहा है।
पालिका प्रशासन द्वारा यह साफ सफाई अभियान लगातार जारी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment