कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। कसडोल विधानसभा क्षेत्र के बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिल्दा में रामप्रसाद संतोषी साहू के घर आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं उनके सुपुत्र तिलेश्वर साहू एवं पुत्र वधू लक्ष्मी साहू के शादी आशीर्वाद समारोह में पूर्व संसदीय सचिव एवं कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू शामिल हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक शकुन्तला साहू द्वारा मंच पर पहुंचकर श्रीमद भागवत महापुराण की पूजा अर्चना की एवं व्यास पीठ में आसीन कथा वाचक आचार्य राजेंद्र महाराज को श्रीफल भेंटकर पुष्पहार पहनाया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा वाचक महराज ने देवी सती की कथा सुनाया जो कि देवी सती के पिता दक्ष प्रजापति के द्वारा भगवान शिव के अपमान से जुड़ी है। दक्ष ने एक भव्य यज्ञ में शिव जी को आमंत्रित नहीं किया और अपमानजनक शब्द कहे। सती अपने पति का अपमान सहन नहीं कर पाई और यज्ञ के अग्नि में कूदकर आत्मदाह (योगाग्नि से शरीर त्याग) कर दिया। इसके बाद शिव जी ने तांडव किया और 51 शक्तिपीठ बने। इस अवसर पर पूर्व विधायक शकुंतला साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कथा सुनने से मन को शांति मिलती है l आज देवी सती की कथा हम सब को सुनने का सौभाग्य मिला। प्रत्येक गांव एवं नगर में भागवत कथा का आयोजन होना चाहिए साथ में इसका अनुसरण कर अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक द्वारा वर वधू को नव दाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पोषकुमार साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन श्रीमति संतोषी साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अहिल्दा रामप्रसाद साहू श्रीमती कमला साहू फ़ूलसाय साहू श्रीमति राजेश्वरी साहू श्रीमती कमलेश्वरी साहू श्रीमती परी साहू कमलेश कुमार साहू श्रीमती नंदनी साहू सहित पारिवारिकजन एवं ग्रामवासी श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







