तिल्दा व खरोरा में बिजली पोल तोड़कर वायर आदि चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुराने चोरियों का भी हुआ खुलासा, कुल 7 लाख रुपए तक के सामान जप्त

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

प्रार्थी अनिल कुमार वर्मा कनिष्ठ यंत्री ने तिल्दा नेवरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि ग्राम कोनारी रामदूत इस्पात के पीछे में किसानों के कृषि पंप कनेक्शन हेतु स्थापित बिजली लाइन लगा हुआ है एक किसान अपने खेत गया तो देखा अज्ञात लोगों द्वारा बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान किया गया है, किसान ने बिजली ऑफिस में इसकी शिकायत की जहां पर बिजली विभाग द्वारा नेवरा पुलिस से की शिकायत की गई।
नेवर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया साथ ही पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की और मुखबिर सहित सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
पुलिस ने एक आरोपी को मामले में गिरफ्तार किया उससे पूछताछ पर उनके कुछ अन्य साथियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया,साथ ही पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2025 में ग्राम छपोरा व ग्राम कोनारी खार में लगे बिजली तार व कंडक्टर की चोरी भी की गई थी, साथ ही खरोरा थाना क्षेत्र में भी बिजली पोल को तोड़कर तार एवं कंडक्टर की चोरी करने का खुलासा आरोपियों द्वारा किया गया, दो घटनाओं को खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने आरोपियों से चोरी की वायर , तार आदि सहित घटना में प्रयुक्त ओमनी कार को भी जप्त किया। कुल 7 लाख रुपए तक के सामान को पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त किया है।
पुलिस ने बताया आरोपीगण देव प्रसाद पारधी उम्र 30 वर्ष देवगांव निवासी, मनमोहन नारंग 25 वर्ष बहानाकाडी निवासी, हेमलाल धृतलहरे 33 वर्ष परसवानी निवासी, पंकज कुमार टंडन 19 वर्ष राखी पाटन निवासी को गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्रवाई नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में नेवरा पुलिस द्वारा की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई