नरैना गांव में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत जिले के लिए सबसे बड़ा हादशा -भगवती चौधरी

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख लखनऊ

मीरजापुर 25 अप्रैल। ड्रमंडगंज सड़क साधना में मारे गए एक परिवार के दस लोगों के हादसे में दुःखित परिजनों से मिलकर सम्बेदना ब्यक्त करने पहुंचे उसी क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के एससी डिपार्टमेंट के नेशनल क्वार्डिनेटर भगवती प्रसाद चौधरी जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ मृतको के ग्राम हरगड़ नरैना स्थित पवन कुमार सिंह,अरूण कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार सिंह के परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक हृदयविदारक हादसे में मौत होने पर सम्बेदना ब्यक्त किया।
पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि इस तरह की मार्मिक दुर्घटना जिले के लिए एक असहनीय बड़ा हादशा है। उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मृतक परिजनों को समुचित मुआवजा एवं दुःखित परिजनों को एक-एक लोगों को सीपीडब्ल्यूडी एवं पीडब्ल्यूडी में सरकारी नौकरी दिया जाना चाहिए। क्योंकि यह हादसा सड़क दुर्घटना में एक परिवार के उपर बहुत बड़ा बज्रपात है।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज लालगंज के मातृसंस्था अध्यक्ष शशि भूषण दूबे कंचनीय, जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी छोटे खान, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव जगदीश्वर दूबे, छानबे ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी पीसीसी सदस्य द्वारिका प्रसाद पाल, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव डॉ छवि राज पाल जिला कांग्रेस सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा,मंगला प्रसाद द्विवेदी, सहित कई लोगों ने हादसे का शिकार हुए परिजनों से मिले और गहरा दुःख ब्यक्त करते हुए सम्बेदना ब्यक्त किया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई