दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रेम सिंह कुशवाहा पत्रकार
शास्त्रीय एवं
लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी। उक्त आयोजन भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से अखंड सेवा एवं जन विकास कल्याण समिति, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में जेएनसीटी ऑडिटोरियम, भोपाल में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का विषय शास्त्रीय नृत्य (नमन) एवं मालवा लोक नृत्य रहा, जिसकी मनमोहक प्रस्तुतियाँ मेक डांस कल्चर ग्रुप के कलाकारों द्वारा दी गईं। कार्यक्रम के साथ-साथ संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें शास्त्रीय एवं लोक कला के संरक्षण पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के निर्देशक प्रकाश सिंह ठाकुर तथा म.प्र. संस्कृति विभाग की उप संचालक भारती सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक, महापौर एवं पार्षदगण भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति एवं लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन समिति ने भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय तथा सभी अतिथियों एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







