जनगणना 2027 : पलेरा नगर में तैनात प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार
प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना होगी
पलेरा (टीकमगढ़). भारत की जनगणना 2027 के सुचारू संपादन के लिए स्थानीय प्रशासन नें कमर कस ली है. प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का फील्ड कार्य करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र सांदीपनि विद्यालय में मास्टर ट्रेनर मनीष भार्गव और गौरीशंकर यादव द्वारा सम्पन्न कराया गया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान बताया गया कि जनगणना राष्ट्र के विकास की नीव है. प्रशिक्षकों नें भारतीय जनगणना के 150 बर्षो के इतिहास से अवगत कराते हुए जनगणना के उद्देश्य एवं उसके उपयोग से अवगत कराया गया. भारत की यह 16 वीं जनगणना है, जो विशिष्ट और उल्लेखनीय है. क्योंकि यह भारत की ऐसी पहली जनगणना होगी जिसमें आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों से किया जायेगा. जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणकों द्वारा विशिष्ट मोवाइल एप्लिकेशन का प्रयोग करते हुए परिवारों से आंकड़ों का संग्रहण किया जायेगा एवं साथ ही सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा भरे गए स्वगणना प्रपत्र के आंकड़ों को संबंधित परिवार से एक अल्फावेट एवं 11 अंकों वाली एसई आईडी प्राप्त कर सत्यापन का कार्य किया जायेगा. जिसमें पर्यवेक्षक, प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगें और जनगणना कार्यों की निगरानी करेंगे. प्रगणकों को निर्देश दिए गए कि वह घर घर जाकर डेटा संकलन में पूर्ण शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखें. प्रशिक्षण में डिजिटल फार्म भरनें का भी व्यवहारिक अभ्यास कराया गया और प्रश्नावली में आने वाले विभिन्न सवालों को सही तरीके से पूछने के कौशल भी सिखाये गए।प्रशिक्षण उपरांत नगर पंचायत अंतर्गत मकान सूचीकरण ब्लाक की सटीक पहचान के लिए, चार्ज अधिकारी सीएमओ शिबी उपाध्याय नें प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को नगर परिषद के नियुक्त कर्मचारी उपलब्ध कराये हैं. जिन्हें पूर्व में किये गए सर्वे अनुसार एचएलवी फील्ड में ले जाकर उनकों आवंटित मकान सूचीकरण ब्लाक/पर्यवेक्षी सर्किल की सीमाओं की सही सही पहचान करवाने की जिम्मेदारी सौपी गयी है. यह कार्य 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है. 1मई से 30 मई तक प्रथम चरण की मकान गणना एवं मकान सूचीकरण का कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशिक्षण अवसर पर पर्यवेक्षक- रामनरेश घोष, मोनिका खरे, रमेश पाल, श्रीकांत अहिरवार, कविता स्नेही, प्रगणक- अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, मंगल सिंह, गफ्फार खान, रामप्रसाद, घनश्याम, नंदराम अहिरवार, रफीक खान, देवसिंह परिहार, अल्का तिवारी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, रंजनी, विनीता बरसैंया सहित अन्य संलग्न कर्मचारियों नें जनगणना कार्य को तल्लीनता के साथ अपने दायित्वों को जाना. नगर परिषद् के बाबू राजकुमार खरे नें प्रशिक्षण स्थल पर समस्त मूलभूत सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निभाई।जिला और नगरीय प्रशासन की स्वगणना की अपील–जिला और नगरीय प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि, वे जनगणना के प्रथम चरण में निर्धारित अवधि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल (Se.census.gov.in) पर जाकर स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें और सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद प्राप्त एक वर्ण एवं 11 अंकों की एसई आईडी सुरक्षित रखें और आवश्यकता होने पर जनगणना प्रगणक को उपलब्ध कराकर सत्यापन की प्रक्रिया में सहयोग और सुगमता प्रदान करें. नियमों के अनुसार एक मोवाइल नंबर से एक ही परिवार रजिस्टर हो सकेगा।।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment