स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर में जनजागरण, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने की नागरिकों से सहयोग की अपील

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार
नगर पालिका टीकमगढ़ की टीम एवं सफाई मित्रों के साथ की चर्चा
टीकमगढ़।। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज सीएमओ नगरपालिका एवं सफाई मित्रों के साथ स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर निर्माण के लिए जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया। आज प्रातः नगर के स्वच्छता कर्मियों के साथ नगर को और अधिक स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया तथा नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए अपने शहर के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण अवसर है। आने वाला समय यह तय करेगा कि टीकमगढ़ की पहचान एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर के रूप में बनेगी या पुरानी समस्याओं से जूझते शहर के रूप में। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से समृद्ध नगर है, किंतु स्वच्छता विशेषकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अभी और सुधार की आवश्यकता है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर पालिका द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, किंतु नागरिक सहभागिता के बिना कोई भी व्यवस्थापूर्ण रूप से सफल नहीं हो सकती। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा सड़कों, नालियों, खाली प्लॉटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकें, निर्धारित डस्टबिन एवं कलेक्शन पॉइंट का उपयोग करें तथा घर का कचरा निर्धारित समय पर सफाई वाहन को ही दें। साथ ही गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक एवं सिंगल यूज वस्तुओं का उपयोग कम करने तथा परिवार एवं बच्चों में स्वच्छता के संस्कार विकसित करने का आग्रह किया गया। उन्होंने व्यापारियों एवं दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा मोहल्लों एवं कॉलोनियों में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान भी किया।श्रोत्रिय ने कहा कि स्वच्छ टीकमगढ़ का सपना तभी साकार होगा जब प्रशासन और नागरिक मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment