दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। सोनागिर। श्री दिगम्बर सिद्ध क्षेत्र सोनागिर से जुड़ी मूर्ति चोरी के मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है।
24 अप्रैल को शाम 5:30 बजे समिति का प्रतिनिधि मंडल आईजी चम्बल संभाग सुनील कुमार जैन से मिला। बैठक में समिति ने साफ शब्दों में प्रशासन को बताया कि पूरे जैन समाज में भारी आक्रोश है और लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
समिति की चेतावनी: 2 दिन के भीतर चोरों का पता लगाकर मूर्ति बरामद की जाए। अन्यथा सम्भागीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की भी चेतावनी चोरों की जानकारी देने या मूर्ति का पता बताने वाले को ₹1,11,000 का इनाम दिया जाएगा। समिति ने प्रशासन से अपील भी की कि शांतिपूर्ण जैन समाज के धैर्य की परीक्षा न ली जाए। प्रतिनिधि मंडल में मंत्री बालचंद जैन, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र जैन, न्यासी डॉ. मुकेश जैन सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







