नियमों को ठेंगा दिखा सड़क पर दौड़ रही ‘ऊंची’ लापरवाही

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार

यात्री बस या मालगाड़ी? मुनाफे के लालच में यात्रियों की जान दांव पर, परिवहन विभाग मौन
पलेरा। । क्षेत्र में यात्री बसों के संचालन में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बस संचालक अधिक मुनाफे के फेर में यात्री बसों को मालवाहक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी बस की छत पर क्षमता से कई गुना अधिक और अत्यधिक ऊंचाई तक व्यावसायिक सामान लादकर उसे सड़क पर दौड़ाया जा रहा है। यह लापरवाही न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बस में सवार दर्जनों यात्रियों की जान के साथ भी सीधा खिलवाड़ है। हाईटेंशन लाइनों से टकराने का बना रहता है खतरा
बस की छत पर लदे सामान की ऊंचाई इतनी अधिक है कि वह सड़क के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइनों को चुनौती देती नजर आ रही है। ग्रामीण इलाकों में अक्सर बिजली के तार नीचे लटके होते हैं, ऐसे में थोड़ा सा भी संपर्क बस में करंट फैला सकता है, जिससे भीषण अग्निकांड की आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके, बस कर्मचारी बेखौफ होकर बीच सड़क पर सामान की लोडिंग कर रहे हैं।
संतुलन बिगड़ने से पलट सकता है वाहन तकनीकी दृष्टि से देखें तो बस की छत पर वजन बढ़ने से गाड़ी का ‘सेंटर ऑफ ग्रेविटी’ ऊपर की ओर खिसक जाता है। ऐसी स्थिति में मोड़ पर या तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगने पर बस के पलटने की संभावना 80 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। यात्रियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विरोध करने पर बस कंडक्टर और हेल्पर बदतमीजी पर उतारू हो जाते हैं।
जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई
हैरानी की बात यह है कि मुख्य मार्गों पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की तैनाती के दावों के बावजूद ये बसें बेरोकटोक निकल रही हैं। स्थानीय स्तर पर लगने वाले चेकिंग पॉइंट केवल खानापूर्ति तक सीमित रह गए हैं। यदि समय रहते इन ओवरलोडेड बसों पर लगाम नहीं कसी गई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
*इनका कहना है: आपके द्वारा मामला मेरे संज्ञान में लाया है मैं जांच कर कार्रवाई करवाता हूं। नियम विरुद्ध चलती है बसे तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।: मनोज कुमार आरटीओ टीकमगढ़*

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment