केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत सहायक सचिव संगठन महिदपुर द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए एक निर्णय लिया गया जिसके अंतर्गत सहायक सचिव संगठन के कर्मठ दिवंगत साथियों स्व. सोहन परमार ग्राम पंचायत काजीखेड़ी,स्व. संजय प्रजापत ग्राम पंचायत असाडी, स्व.कुशलसिंह राजपूत ग्राम पंचायत बरूखेड़ी में पदस्थ थे। उनकी स्मृति में गर्मी के मौसम में जनपद पंचायत महिदपुर के प्रांगण में सभी सहायक सचिवों द्वारा आमजन के लिए ठंडे ओर शुद्ध पीने के पानी व्यवस्था हेतु आरो+वाटर कुलर लगाया गया तथा परिसर में लगे पौधों को गर्मी में पानी मिलता रहे उसके लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए ड्रिप पाइप लाइन बिछाई गई। जिसका शुभारंभ जनपद पंचायत महिदपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीना झा द्वारा किया गया। साथ ही हाल ही में बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं जिसमें महिदपुर जनपद की ग्राम पंचायत महू में पदस्थ सहायक सचिव सुरेश डाबिया की बिटिया कल्पना डाबिया ने कक्षा 10 वीं में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 7 वा स्थान प्राप्त करने पर प्रतिभावान बालिका का संगठन के द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ द्वारा छात्रा का दुपट्टे से स्वागत किया और सहायक सचिवों ने स्वामी विवेकानंद जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर नगद राशि भेंट कर सम्मान किया। जनपद सीईओ ने इस अनुकरणीय कार्य की सराहना करते हुए सभी सहायक सचिवों की प्रशंसा की और बधाई दी। इस अवसर पर सहायक सचिव संगठन के तहसील अध्यक्ष अर्जुनसिंह राजपूत ने बताया कि हम ग्राम पंचायत में काम करने वाले छोटे कर्मचारी हे लेकिन हमारा जज्बा बड़ा है। अपने साथियों के सुख दुख में हमेशा एकसाथ सहयोग करते हे। पूर्व में भी दिवंगत साथियों के परिवार में सभी ने सामूहिक रूप से आर्थिक सहायता की हे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत महिदपुर की सीईओ मीना झा,मनरेगा अधिकारी कमल पाटीदार,पुरुषोत्तम बैरागी,सहित जनपद का समस्त स्टाफ,सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सागर सिंह चौहान तहसील अध्यक्ष कुंवर राम ठाकुर, और बड़ी संख्या में सरपंच,सचिव,सहायक सचिव, उपयंत्री,पीसीओ, एडीओ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल उपाध्याय द्वारा किया गया और आभार महेंद्र कुमार शुक्ला ने माना। जानकारी जितेन्द्र पाठक द्वारा दी गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







