दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ
आयोजन समिति, हिन्दू मुस्लिम एकता मंच में असन्तोष
बरेली। 25 अप्रैल से 5 मई तक नगर के हॉकी दशहरा मैदान में हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के तत्वाधान में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ होना था। मंच द्वारा 31 मार्च को आवेदन देकर अनुमति मांगी गई थी। रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन की सभी तैयारियां हो चुकी थी कि 22 अप्रैल को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा पत्र लिख कर अनुमति को निरस्त कर दिया गया। आयोजन समिति के ज्ञानेन्द्र राजपूत ने दशहरा मैदान पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर भारी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ियों की उपस्थिति में अनुमति निरस्त करने को तानाशाही पूर्ण, खिलाड़ियों को हतोत्साहित करने और खेलों के प्रति उदासीनता पूर्ण रवैया बतलाया|
रात्रि में हुए कार्यक्रम- हिन्दू मुस्लिम एकता मंच द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पिछले वर्ष भी दशहरा हॉकी मैदान में रात्रि में मेला और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तब किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। परन्तु क्रिकेट जैसे खेल के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त किया जाना समझ से परे है। मंच ने अधिकारियों से पुन: विचार करने एवं खेल प्रतियोगिता आयोजन के लिए अनुमति देने का आग्रह किया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







