होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा में प्रथम पाली में 78.11 तो द्वितीय पाली में 77.87 रही उपस्थिति

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी

बीएन पोद्दार इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र का जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया निरीक्षण
बायोमेट्रिक स्टाफ एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स के पदों पर इनरोलमेंट 2025 की परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, नकल विहीन, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सेठ बी0एन0 पोद्दार इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने परीक्षा केंद्र के परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, केंद्र पर उपस्थित बायोमेट्रिक स्टाफ एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से समस्त कक्ष में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को देखा। उन्होंने बायोमेट्रिक स्टाफ से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बारे में जानकारी ली तथा सख्त निर्देश दिए कि उक्त कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को गर्मी के दृष्टिगत अभ्यर्थियों हेतु पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आस-पास नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स की परीक्षा जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जा रही है। प्रति पाली में 7104 अभ्यर्थी है। उक्त परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जा रही है जिसमें प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से मध्यान 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक है। आज 25 अप्रैल 2026 को प्रथम पाली में 5549 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1555 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 5532 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1572 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति 78.11 प्रतिशत रही तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति 77.87 प्रतिशत रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment