होमगार्ड परीक्षा देने आ रहे मामा-भांजे की बाइक डंपर से भिड़ी, दो की मौत, एक घायल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/पालेन्द्र सिंह
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत टाउनशिप पुल के ऊपर एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में होमगार्ड परीक्षा देने आ रहे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
आगरा के रहने वाले तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए आगरा से मथुरा की ओर आ रहे थे। शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब वे टाउनशिप पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में साजिद खान उर्फ टीटू पुत्र शहजाद खान (17) निवासी सागदा विहार बोदला आगरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजीत (28) पुत्र कुंवरजीत निवासी गांव पोईया अचरू का बांस खंदौली आगरा साकिर पुत्र बबलू (15) निवासी टेडी बगिया, खंदौली आगरा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मजीत की उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं शाकिर की दशा गंभीर बनी हुयी है। उसका प्राईवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
शाकिर को लाये थे बाइक की रखवाली के लिये
पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों ने बताया कि मृतक मजीत रिश्ते में टीटू उर्फ साजिद का मामा था। दोनों ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिये आवेदन किया था। इसी क्रम में आज उनकी परीक्षा मथुरा के औरंगाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल परीक्षा केन्द्र पर सुबह 8.30 बजे से होनी थी। इसी के लिये वह सुबह लगभग 6.30 बजे अपने घर से मोटरसाईकिल पर निकले थे और बाइक की रखवाली के लिये मजीत अपने भतीजे शाकिर को साथ लाया था। दुर्घटना में मामा भांजे की मौत हो गयी जबकि शाकिर की दशा गंभीर बनी हुयी है। मामा-भांजे की मौत की खबर लगने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment