नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
डी बी सी पी एल का अमलाहा टोल प्लाजा केवल एक मार्ग नहीं रहा, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का एक जीवंत केंद्र बन गया। डीबीसीपीएल (वर्टिस फाउंडेशन) की सीएसआर प्रबंधन टीम द्वारा प्रोजेक्ट निरामय (मेडिकल मोबाइल यूनिट) के माध्यम से यहां से गुजरने वाले बाइकर्स एवं अन्य वाहन चालकों के लिए एक हृदयस्पर्शी पहल की गई।
चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे यात्रियों को न केवल प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं, बल्कि उन्हें ग्लूकोज पिलाकर राहत भी दी गई। थके हुए चेहरों पर आई मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि यह पहल सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि सच्ची मानवीय भावना का प्रतीक है। साथ ही, यात्रियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर सुरक्षित यात्रा का संदेश भी दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सी एस आर मैनेजर डी बी सी पी एल श्री उमा शंकर पाण्डेय के सहयोग एवं नेतृत्व में किया गया। साथ ही, डीबीसीपीएल सीएसआर प्रबंधन ने कॉरीडोर मैनेजर राजीव मिश्रा, पुलिस एवं प्रशासन के मार्गदर्शन में इस सामाजिक पहल को सुचारू रूप से संपन्न किया। सभी के सामूहिक प्रयासों ने इस आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
यह पहल न केवल यात्रियों को तत्काल राहत देने में सफल रही, बल्कि उनके मन में सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत कर गई। आमजन के बीच कंपनी के प्रति विश्वास, सम्मान और अपनत्व का भाव और अधिक मजबूत हुआ। यह आयोजन यह संदेश देता है कि जब संस्थाएं अपने सामाजिक दायित्वों को दिल से निभाती हैं, तो वे केवल सेवाएं नहीं देतीं, बल्कि लोगों के दिलों में एक स्थायी स्थान बना लेती हैं। डी बी सी पी एल का प्रोजेक्ट निरामय के माध्यम से यह पहल वास्तव में मानवता की सच्ची पहचान है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







