बिजली कनेक्शन विवाद बना हत्या की वजह: 24 घंटे में चिदरंगी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली में बिजली कनेक्शन काटने के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। चितरंगी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सूदा निवासी भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल (40 वर्ष) का शव 24 अप्रैल को संदिग्ध अवस्था में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।जांच के दौरान संदेह के आधार पर गांव के ही मुन्नालाल पनिका (28 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक बार-बार उसका बिजली कनेक्शन काट देता था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने 23 अप्रैल की रात करीब 12 बजे लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम की निगरानी में की गई।मामले के सफल खुलासे में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी, उपनिरीक्षक आर.के. वर्मा, उमेश कुमारी तिवारी, सउनि. मोहन पनाडिया, राजेश मिश्रा, रामचरण सतनामी, रमेश कोल, आर. सचिन शुक्ला, शिव कुमार पटेल, सुभाष पाल, दिलीप धाकड़, बीर प्रताप सिंह, सौरभ मंजुल एवं सर्वादानंद म. आर. वर्षा पंथी की अहम भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment