छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए सात लाख के आभूषण बरामद कर चार चोरो को किया गिरफ्तार! कोतवाली कोतवाल आशीष धुर्वे कि पहल रंग लायी उम्मीद से ज्यादा मशरूका हुआ बरामद!

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे!

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने जिले भर मे चोरी राहजनी लूट अमानत मे खयनात मामलो मे सख्त कार्यवाही का आदेश दिया था उसी सिलसिले मे कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष धुर्वे ने अपराधों पर अंकुश के लिए अपने हमराह एक टीम गठित कि थी जिस टीम ने 20 अप्रैल को प्रार्थीया विमला किशोर तंतुवाय उम्र 53 साल निवासी सनराईस स्कूल के पास लालबाग ने रिपोर्ट कि थी कि उनके पति लकवा बीमारी से ग्रसित है वह 19 अप्रैल मे पति को घर पर छोडकर शादी मे गई थी रात्री मे घर वापस आने पर देखा कि अलमारी खुली थी उसमे रखे सोना चांदी के जेवर कीमती 05 लाख नही थे पति ने बताया की दो लडके आये थे मारपीट भी किये है और आलमारी से जेवर लेकर चले गये है रिपोर्ट पर से पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया!
कोतवाल द्वारा टीम गठित ने घटना स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीव्ही फुटेज को बारिकी से खंगाला गया पता चला प्रार्थीया के घर पर सलमान नाम का व्यक्ति आते जाते रहता है जो उसे बहन बोलता है पुलिस टीम के द्वारा सलमान को संदेही के रूप मे लेकर उसकी तलाश की गई तब तलाशी के दौरान सलमान/शहीद खान उम्र 35 साल निवासी उँटखांना को वही दरगाह के पास से पकडा गया जिसने पूछताछ मे अपना अपराध कबूल करतें हुए पुलिस को अपने साथी आशीफ खान सुमित भलावी आशिक धुर्वे एवं राज यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना करना स्वीकार किया!* तब पुलिस पुलिस टीम ने आरोपी आशिफ पिता हफिज खान उम्र 35 साल निवासी नरसिंहपुर रोड व आशिक पिता मोतीराम धुर्वे उम्र 19 साल निवासी रोहना सुमित पिता घनश्याम भलावी उम्र 21 साल निवासी गुलाबरा को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ की गयी आरोपी सलमान ने बताया की वह विमला बाई के घर आते जाते रहता था जिसके पति को लकवा था सलमान को पता था की विमला बाई के घर सोना चांदी के जेवर आलमारी मे रखे है सलमान ने अपने साथियो के साथ योजना बनाकर चोरी की वरदात को अंजाम दिया पुलिस टीम के द्वारा चारो आरोपीयो से प्रकरण मे चोरी किया जेवर लगभग 04 तोला सोना एवं आधा किलो चांदी कुल कीमती 07 लाख रूपये की जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है!
नाम आरोपी (0) सलमान /शहीद खान उम्र 35 साल निवासी जमाल किराना के पास उटखाना छिन्दवाडा
(02) आशिफ पिता हफिज खान उम्र 35 साल निवासी कृषक कोल्ड स्टोरेज नरसिंहपुररोड थाना कुण्डीपुरा जिला छिन्दवाडा!*
(03) आशिक/मोतीराम धुर्वे उम्र 19 साल निवासी रोहना थाना देहात छिन्दवाडा!
(04) सुमित पिता घनश्याम भलावी उम्र 21 साल निवासी गली न 10 गुलाबरा छिन्दवाडा* *फरार आरोपी:- राज यादव निवासी रोहना छिन्दवाडा जप्त मसरूखा (01) एक सोने का हार (02) सोने की एक जोड झुमकी (03) सोने की एक जोड टाप्स (04) सोने का मंगलसूत्र (05) चांदी की एक जोड पायल (06) चांदी की एक जोड पैरपट्टी (07) घटना मे प्रयुक्त दो मोटर सायकल कुल मसरूका 07 लाख रूपये का!
इस सम्पूर्ण धरपकड़ मे कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे सउनि ब्रिजेश रघुवंशी सउनि प्रकाश सनोडिया प्र.आ.नितिन सिंह आ.आदित्य रघुवंशी विकाश बैस सागर डहेरिया अमित तोमर की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है जिन्‍हे पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment