ग्राम खापरखेड़ा में वैशाख नवरात्रि पर निकली भव्य ध्वज शोभायात्रा बगीचा वाली माता फूलसा दादा मंदिर पर हुआ समापन

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक

माँ कालका फूलसा दादा मंदिर समिति के तत्वावधान में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
खापरखेड़ा ग्राम खापरखेड़ा में श्री माँ कालका फूलसा दादा मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वैशाख नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में अष्टमी तिथि पर भव्य ध्वज शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा का शुभारंभ पप्पू पलिया के निवास से विधि-विधान, पूजन-अर्चन व ध्वज पूजन के साथ हुआ। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज लिए ‘जय माता दी’ व ‘बोल सांचे दरबार की जय’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं। डीजे-ढोल की धुन पर युवा भक्ति में लीन होकर नृत्य कर रहे थे।
ग्राम के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय, शरबत व प्रसादी की व्यवस्था की गई थी।
बगीचा वाली माता फूलसा दादा नदी किनारे मंदिर पर हुआ समापन
शोभायात्रा का समापन माँ कालका देवी धाम बगीचा वाली माता मंदिर पर हुआ। यहां माता रानी की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वैशाख नवरात्रि पर अष्टमी के दिन ध्वज शोभायात्रा निकालने की परंपरा वर्षों पुरानी है।
इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष, सदस्य भाजपा ग्रामीण मण्डल के समस्त पदाधिकारी , सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी तथा आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment