मंत्री संपतिया उइके का नर्मदापुरम आगमन, भाजपा ने किया आत्मीय स्वागत

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक

डॉ. अंबेडकर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी संपन्न, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
नर्मदापुरम मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके के नर्मदापुरम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा तथा सांसद माया नारोलिया जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री महोदया द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अंबेडकर के योगदान पर हुआ मंथन
भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के संदेश के साथ सामाजिक समरसता पर विचार रखे। डॉ. सीतासरन शर्मा ने संविधान निर्माण एवं मौलिक अधिकारों में बाबासाहेब के योगदान को रेखांकित किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक ने कहा कि महापुरुष किसी जाति-धर्म के नहीं, पूरे समाज के प्रेरणास्रोत होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं संयोजक मुकेश चंद्र मैना ने किया। आभार अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने माना। इस दौरान संत रविदास मंदिर के सेवादार रेवती प्रसाद का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
ये रहे उपस्थित
जिला महामंत्री ज्योति चौरे, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, महामंत्री ममता नागवंशी, नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, उमेश यादव, सागर शिवहरे, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल प्रधान, मखन चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक लेखराम अहिरवार, शिवभगत दादा, मोहन गोलिया, राममोहन अहिरवार, खुशीलाल अहिरवार, लालता अहिरवार, धर्मराज कुचबंदिया, हरि प्रसाद गोलिया, विनोद लोंगरे, जमना प्रसाद महोबिया, राम सागर, संदीप सोनकर, हरि यादव, जगदीश अहिरवार, राकेश वाल्मीकि, महेंद्र परमार, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी जिला पदाधिकारीगण, विधायकगण, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं संगोष्ठी में उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई