प्राचीन देवी भवन में 110 वां माँ भगवती जागरण का

SHARE:

आयोजन,भजनों पर पूरी रात झूमते रहे भक्तजन तावडू 24 अपैल (नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान ) शहर के जटवाड़ा मोहल्ला में स्थित प्राचीन देवी भवन में बीती रात्रि बाबा बम बम नाथ सेवा समिति तावडू के तत्वाधान में मां भगवती का 110 वां जागरण का आयोजन किया गया।जागरण में माँ भगवती की ज्योत प्रज्वलित रेवाड़ी के समाजसेवी जगदीश चोपड़ा ने की। आपको बता दे कि हर महीने की सप्तमी पर शहर के जटवाड़ा मोहल्ला में स्थित प्राचीन देवी भवन में बाबा बम बम नाथ सेवा समिति तावडू के तत्वाधान में मां भगवती का जागरण का आयोजन किया जाता है। इस बार सप्तमी की रात्रि 110 वा माँ भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण श्याम सुंदर सोनी (तावडू), जगदीश मेहंदीरत्ता, महेश जांगिड़, रोजी चोपड़ा सोनी, कृष्ण कुमार ने अपनी मधुर आवाजो से माँ भगवती का गुणगान किया। भक्तजन पूरी रात भजनों पर झूमते नजर आए। प्रातः आरती के उपरांत प्रशाद वितरण किया गया। बाबा बम बम नाथ सेवा समिति तावडू के सचीन सोनी ने बताया 17 मई 2017 से हर महीने की चांदनी रात की सप्तमी पर इस जागरण का शुभारंभ किया गया ,जो इस बार 110 वां जागरण किया गया। उन्होंने बताया कि जब 121 जागरण पूरे होने पर एक विशाल कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमे एक विशाल जागरण का आयोजन किया जायेगा। इस जागरण में अब तक जो भी कलाकार आये है सभी को बुलाया जाएगा और विशाल भंडारा भी किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment