केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी
साधु का वेश धारण कर पहचान छुपा कर रह रहा था पकड़ाया
रतलाम पुलिस ने एक ऐसी शातिर आरोपी को दबोचा जिसने कानून से बचने के लिए साधु का चोला पहन लिया था करीब 5 साल से फरार या आरोपी मंदिर में रहकर अपनी पहचान छुपाता रहा लेकिन आखिरकार पुलिस की पकड़ से बच नहीं सका
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विक्रम उर्फ विष्णु महाराज साधु का भेष धारण कर अलग-अलग मंदिरों में ठिकाना बदलता रहता था यही वजह थी कि वह इतने लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचता रहा
यह था पूरा मामला
साल 2022 में पीएनटी कॉलोनी से निवासी आफताब अब्बासी का आईसर ट्रैक्टर चोरी हो गया था थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 379 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज हुआ था
एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका था लेकिन विक्रम फरार था पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई साइबर सेल की मदद मुखबिर की सक्रिय भूमिका आखिरकार इंदौर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
गिरफ्तार आरोपी विक्रम उर्फ विष्णु महाराज 41 वर्ष निवासी आदर्श नगर भीलवाड़ा राजस्थान
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी एएसआई दिलीप खाती प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







