अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
म्योरपुर। क्षेत्र के कैमूर आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज म्योरपुर का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय की मेधावी छात्रा जासमीन खान, पुत्री वसीम खान, ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 251 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 104 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी छात्रों के सफल होने से विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक सुग्रीव शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित शर्मा ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन और नियमित अध्ययन पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय इसी तरह बेहतर परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा और छात्रों को हर संभव शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने भी छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल देखा गया और छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







