नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कलमी तालाब पर जन सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढचढ कर भागीदारी की।
स्वच्छता कार्यक्रम के पश्चात समस्त ग्रामवासियों के साथ बरगद के पेड का पूजन किया गया तथा सामूहिक भजन, कीर्तन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, साथ ही श्रीरामदेव जी महाराज मंदिर के समीप प्याऊ का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संभागीय समन्वयक श्री धर्मेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि हमें जल संरक्षण को लेकर अभिनव पहल में सहभागी बने, हमारे सम्भाग में हर जिले और ब्लॉक से गांव तक जन सहभागिता से जल संरक्षण को लेकर अनेकों गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में हम सबकी सहभागिता कर आगे आने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम तथा रोजगार सहायक श्री किशन शर्मा परामर्शदाता श्री प्रमोद तिवारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







