सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री से सीहोर रेलवे स्टेशन पर ओवरनाइट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की।

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंटकर ट्रेन – इंदौर–जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22191/22192) का ठहराव सीहोर रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग को रखा।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर ने बताया कि सांसद शर्मा ने रेलमंत्री को सौंपे गए अपने पत्र में उल्लेख किया है, कि सीहोर नगर धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यहां स्थित कुबेरेश्वर धाम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक निरंतर आते-जाते रहते हैं। इसके बावजूद वर्तमान में सीहोर रेलवे स्टेशन पर सीमित ट्रेनों का ही ठहराव होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि सीहोर में शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिसके चलते रेलवे सेवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ी है। ऐसी स्थिति में इंदौर–जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का सीहोर में ठहराव अत्यंत आवश्यक हो गया है।
सांसद श्री शर्मा ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त ट्रेन का ठहराव सीहोर रेलवे स्टेशन पर शीघ्र प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे क्षेत्रवासियों एवं यात्रियों को सुविधा मिल सके।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीहोर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को शीघ्र ही पूर्ण करने का आश्वासन सांसद आलोक शर्मा को दिया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment