37 लाख 49 हजार का पंचायत भवन अंधेरे में: बिजली कनेक्शन के अभाव में ठप विकास कार्य

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

कोरसर कोठार पंचायत में ट्रांसफार्मर की मांग अधूरी, प्रशासनिक लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी
सिंगरौली जिले के चितरंगी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर कोठार में लाखों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन आज भी अंधेरे के साए में पड़ा हुआ है। लगभग 37 लाख 49 हजार रुपये की लागत से तैयार यह भवन क्षेत्र के सबसे सुंदर पंचायत भवनों में गिना जाता है, लेकिन विडंबना यह है कि आज तक यहां बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है।ग्राम पंचायत कोरसर कोठार के सरपंच विद्यासागर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत द्वारा 28 अक्टूबर 2025 को मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर को विधिवत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि पंचायत भवन में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए 10 बिजली खंभों की आवश्यकता है।इसके बावजूद आज दिनांक तक विद्युत विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ट्रांसफार्मर न लगने के कारण पंचायत भवन में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जिससे पंचायत के दैनिक कार्यों में भारी बाधा उत्पन्न हो रही है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, बैठकों और अन्य प्रशासनिक कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जब इतनी बड़ी राशि खर्च कर भवन का निर्माण किया गया है, तो उसकी उपयोगिता सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भवन का सही उपयोग हो सके और विकास कार्यों को गति मिल सके।अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर समाधान करता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment