(प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान)
प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह बोले“बार-बार टेंडर और वर्क ऑर्डर के बावजूद सड़क अधूरी, आम जनता परेशान
सीधी -सिंगरौली नेशनल हाईवे(NH-39) का निर्माण कार्य पिछले 13 वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।राजेश सिंह ने कहा कि NH-39 का निर्माण कार्य करीब 13 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन आज तक यह पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार इस सड़क के लिए टेंडर जारी हुए, वर्क ऑर्डर दिए गए और काम भी शुरू हुआ, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है उन्होंने कहा कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण आम जनता को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।राजेश सिंह ने एमपीआरडीसी (MPRDC) और राज्य सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता की कमी और लापरवाही के कारण यह परियोजना अधूरी पड़ी है। उन्होंने इसे सरकार की बड़ी नाकामी बताते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक एक राष्ट्रीय राजमार्ग का अधूरा रहना प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।उन्होंने मांग की है कि सरकार इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करे, निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







