दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। आकाश सिम्स हॉस्पिटल में नाक, कान एवं गलारोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक निःशुल्क ई.एन.टी. हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैम्प में वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु जैन और डॉ. नीलम प्रजापति ने लगभग 50 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही ओडियोमैट्री (आवाज की जाँच), रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जाँचों पर 30 प्रतिशत की छूट दी गयी। फ्री ईएनटी हेल्थ कैम्प में ज्यादातर कान से कम सुनना, कान में पानी की समस्या, नाक की हड्डी टेड़ी होना, मुँह में छाला, गले में गाँठ, कान का फटा पर्दा और साइनस की समस्या के मरीज देखे गये। कैम्प में आये हुए उपस्थित लोगों ने आकाश सिम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. गौरव भारद्वाज और डॉ. हिमांशु जैन एवं डॉ. नीलम प्रजापति का आभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







