जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता:उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान नजीर हुसैन जिला ब्यूरो जींद हरियाणा

जींद, 23 अप्रैल।
उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर निर्देश दिए । उन्होने कहा कि कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की बात गंभीरता से सुनी जाए तथा निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष जन शिकायतों को लंबित न रखें और विशेष रूप से बिजली, पानी, सड़कों तथा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करें।
इसी कडी में वीरवार को समाधान शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। शिविर के दौरान कृष्णा द्वारा अंत्योदय परिवार योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा उपलब्ध करवाने, मल्लो निवासी गांव किनाना द्वारा वृद्धावस्था पेंशन पुनः शुरू करवाने, प्रेमो निवासी गांव अलेवा द्वारा फैमिली आईडी में गलत भूमि विवरण को ठीक करवाने तथा किताब सिंह निवासी गांव दबलैन द्वारा गलत रकबा दर्ज होने के कारण कटे बीपीएल राशन कार्ड को बहाल करवाने संबंधी शिकायतें प्रस्तुत की गईं।
उपायुक्त ने सभी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा प्रत्येक मामले में समयबद्ध जांच एवं समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका, जीएम रोडवेज राहुल जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment