गो हत्या रोकने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
भीकनगांव। भारत में गोवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर में गो सम्मान आह्वान अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत गो हत्या समाप्त करने और गो संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान में साधु-संतों और गो भक्तों ने संयुक्त रूप से भाग लेते हुए नगर में विभिन्न गतिविधियां संचालित कीं। इसके अंतर्गत पर्चे वितरण, मिस कॉल अभियान, दीवार लेखन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से गो सम्मान का आह्वान किया गया।
आयोजन में तेजस्वी महाराज ने बताया कि 27 अप्रैल से गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे भारत में प्रत्येक तहसील स्तर पर भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गोसेवा संगठन प्रमुख विजेंद्र ने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपकर गो संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की जाएगी।
अभियान के माध्यम से लोगों में गोवंश के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान गोसेवक तेजस्वी महाराज, विजेंद्र ,गणेश दुबे,रजनीश निबालकर, हरीश गंगराड़े,गुड़ु जायसवाल, चन्दकिशोर गोयल,अंकित मालीवाल,हिमांशु अत्रे,जूही जैन, बसंती राठौर,सुनीता गोयल, रीना अग्रवाल सहित गोसेवक मौजूद थे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







