केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
खुद के संचालित अवैध ईट भट्टो सहित दीगर ईट भट्टो मे खपा रहे दर्जनों ट्राली चोरी की कोयला चूरी
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- वेकोलि की बंद खदान के मोहरों मे मुँह मांग दाम देकर सैकड़ो फिट गहरी सुरंगों मे उतारकर गरीब मजदूरों कि जान को जोखिम मे डालकर कोल माफिया इन बंद सुरंगों से रातोदिन खोदकर कोयला निकाल रहे है यहाँ जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत पुरैना खालसा में एफाज शहजाद जुम्मन और अंसारी शासन प्रशासन कि आँखों मे धूल झोककर बाहुबली गुंडाराज कि तर्ज पर इनके द्वारा बड़े पैमाने पर यहां से कोयला निकाला जा रहा है इसके साथ ही दिनदहाड़े बाहर जिलों मे भी सेल किया जा रहा है!
इन कोयला माफियाओ ने अपना धंधा चमकाने के लिए अवैध ईट भट्टे भी खोल रखे है जिसमे इनका चोरी का कोयला बड़ी मात्रा मे ईट बनाने मे खपाया जाता है!
इनकी गुंडागर्दी और आतंक का इतना बोलबाला है कि अवैध रूप से ईट भट्टे स्कूल से जस्ट लगे हुए हैं जिसके धुऑ से बच्चे बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं बीमार हो रहे है सांस लेने मे तकलीफ देखी जा रही है लेकिन कार्यवाही के नाम पर प्रशासन आंखे मुंदे बैठा है!
जनता जनार्दन ने एसडीएम कामिनी ठाकुर दमुआ तहसीलदार दमुआ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम से उचित कार्यवाही कि मांग कि गयी है ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले विराम लग जाए!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







