देने केसरिया हिंदुस्तान
रिपोर्टर जोगन तोमर
पोरसा। जनपद पंचायत पोरसा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सुनीता शर्मा दंडोतिया द्वारा ग्राम पंचायत रजौधा का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ द्वारा सामुदायिक शौचालय निर्माण, अमृत सरोवर योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।
ग्राम में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इसके साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
सीईओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए, ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







