परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देशों से विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता, चारों आयामों में बदली तस्वीर — वर्दी में अनुशासन, सड़कों पर सख्ती परिणाम स्वरुप चैक पॉइंट सिंगरौली तीन माह में ₹63 लाख राजस्व संग्रह किया है

SHARE:

परिवहन चैक पॉइंट सिंगरौली (RTO )

सिंगरौली। उमेश जोगा (परिवहन आयुक्त) के सख्त निर्देशों के बाद विगत दो माह में परिवहन विभाग के कार्यों में व्यापक सुधार देखने को मिला है। चैक पॉइंट सिंगरौली प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में विभाग ने विशेष रूप से चार प्रमुख आयाम—अनुशासन, जनजागरूकता, जन समस्याओं के समाधान एवं विभाग की प्रतिष्ठा—पर प्रभावी कार्य करते हुए सकारात्मक परिवर्तन दर्ज किया है। ( जीरो टालरेन्स ) के तहत
अनुशासन के क्षेत्र में परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट सन्देश दिया है कि अनुशासन (विभाग कि आधारशीला है ) “न गलत करो, न गलत सहो” की नीति को लागू किया गया है। पहले जहां कर्मचारी आंशिक वर्दी में ड्यूटी करते थे, वहीं अब अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण वर्दी में कार्य करते नजर आ रहे हैं। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की गाली-गलौज, मारपीट या ब्लैकमेल की स्थिति में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। हाल ही में कर्मचारियों पर हमले की घटना में संबंधित थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

विभा उएके के जनजागरूकता मिशन के अंतर्गत RTO विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की गई है। इसमें वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने, सीट बेल्ट के उपयोग, मैकेनिकल फिटनेस तथा प्रदूषण मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इन प्रयासों से जिले में पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।

जन समस्याओं के समाधान के लिए सभी चेकपोस्ट को निर्देशित किया गया है कि नियमानुसार ही चालान बनाए जाएं, जिससे अनावश्यक विवाद से बचा जा सके। स्थानीय ट्रांसपोर्टर, वाहन स्वामी एवं चालकों की समस्याओं को समझते हुए शिकायत वाले मार्गों को चिन्हित कर पहले समझाइश दी जाए तथा पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परिवहन आयुक्त उक्त निर्देश का सख़्ती से पालन किया गया है निर्देश के पहले भी प्रभारी स्वम अनुशासन बद्ध होकर अधीनस्थ स्टॉफ को अनुशाषित में रखती हैँ परिणाम स्वरुप पिछले एक वर्ष से कोई भी किसी भी प्रकार कि छबि धूमिल कि घटना नहीं हुई है
विभाग की प्रतिष्ठा सुधारने के लिए विभा उएके व टीम ने पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाई गई है। लंबे समय से बनी नकारात्मक छवि को सुधारने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इसी क्रम में सिंगरौली चेकपोस्ट द्वारा तीन माह में लगभग ₹63 लाख का शासकीय राजस्व संग्रह किया गया है।
परिवहन आयुक्त ने सभी चेकपोस्ट प्रभारी एवं टीमों को निर्देशित किया है कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनजागरूकता और विधिसम्मत कार्रवाई के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने में सहयोग करें

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई