रतलाम मथुरी तालाब में मिलने दो शव

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

एफएसएल और पुलिस की टीम मौके पर मामला संदिग्ध

रतलाम जिले के करमदी ग्राम पंचायत अंतर्गत मथुरी तालाब में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों के शव पानी में तैरते हुए मिले तब दिखाते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद माणक चौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी

तालाब से शवो को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाना शुरू कर दि ताकि मृतकों को पहचान की जा सके
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है जो जांच में मदद करेगी
माणक चौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे के अनुसार तालाब से मिले दोनों शव पुरुषों के हैं जिनकी अनुमानित उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच है शवो को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है आसपास के क्षेत्र में उनकी पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई