शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से पकड़कर मनेन्द्रगढ़ लाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास साहू उर्फ बबलू, पिता-रामकेश (26 वर्ष) है, जो ग्राम/थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) का निवासी है।
पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ मनेन्द्रगढ़ में कई बार दुष्कर्म किया तथा उसके साथ रहकर उसका शोषण किया। प्रारंभिक कार्रवाई महिला थाना शहडोल में की गई, जिसके बाद क्षेत्राधिकार मनेन्द्रगढ़ होने से प्रकरण को यहां स्थानांतरित किया गया। इस संबंध में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम शहडोल पहुंची और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया।
मनेन्द्रगढ़ लाकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके आधार पर उसे दिनांक 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उसके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी गई तथा परिजनों को सूचित किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, उपनिरीक्षक अराधना बनोडे, प्रधान आरक्षक विवेक मणि, आरक्षक शाहबाज एवं आरक्षक सुमित भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई