जिला- धार से सरिता पाटीदार
हर बेटी में छुपी है प्रतिभा – समाज में बदलाव का रखती है हौसला- ऋतु शर्मा
मनावर धार जिले की उमरबन तहसील में पंडित मदन मोहन मालवीय अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान (भारत) के अंतर्गत बालिकाओं लिए काउंसलिंग एवं परामर्श को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन रखा गया । इस कार्यशाला में बच्चों को आने वाले भविष्य के लिए विषय चयन करे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया साथ ही उनको यह ज्ञान भी दिया गया कि कैसे वो खुद को पहचाने और अपने लिए क्या सही क्या गलत वो खुद समझे और उसके हिसाब से खुद के भविष्य की योजना का निर्धारण करे । उक्त कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ऋतु शर्मा,
समाज कल्याण विशेषज्ञ एवं
संयोजिका (महिला कौशल विकास एवं प्रबंधन विभाग)पंडित मदनमोहन मालवीय अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान, भारत ने बताया कि यह आयोजन संस्थान के अंतर्गत आयोजित हुआ जो वर्ष 2024 में अपने कार्य पर जाते हुए शहीद हुई जांबाज पुलिस अधिकारी दिवंगत श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी पंडित सहायक पुलिस महानिरीक्षक IAS. के हौसले जुनून और आत्मविश्वास से प्रेरित होकर उन्हीं की स्मृति में उनको समर्पित करते हुए प्रारंभ किया है । कार्यक्रम संयोजिका ऋतु शर्मा ने कार्यशाला में बालिकाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने और उसको पाने के लिए मेहनत और लगन से लगने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया । आपने बालिकाओं को लेडी सिंघम के नाम से विख्यात शहीद पुलिस अधिकारी श्रीमती प्रतिभा जी जैसे हौसले हिम्मत और साहस से जीने के लिए अपने अंदर की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरणा प्रदान की । बालिकाओं को कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों ने सम्मिलित रूप से
हमारी संस्कृति, संस्कार, परम्परा और आधुनिक युग की ज्ञात अज्ञात चुनौतियों से लड़ने और उसको सहेज कर रखने के लिए भी बालिकाओं से आग्रह किया ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







