श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान
कलेक्टर ने किया अवलोकन, पूर्व में स्थापित रिचार्ज शाफ्ट का कार्य भी देखा
17 अप्रैल 2026
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम चौंडपुर में तालाब गहरीकरण तथा सौन्दर्यकरण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने तालाब के एक छोर पर पिछले अभियान के तहत बनाये गये रिचार्ज शाफ्ट के कार्य को भी देखा तथा जिले में अन्य स्थानों पर संचालित रिचार्ज शाफ्ट कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री विक्रम जाट सहित अन्य अधिकारी एवं जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेन्द्र मीणा, ग्राम सरपंच आदि मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि चौंडपुर में तालाब का गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जिससे 20 हजार घन मीटर पानी की क्षमता और बढेगी। तालाब के एक छोर पर 1 लाख 75 हजार की लागत से गत अभियान के तहत रिचार्ज शाफ्ट का कार्य भी कराया गया है, यह रिचार्ज शाफ्ट जल स्तर को तेजी से बढाने में कारगर साबित हुए है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने निर्देश दिये कि तालाब गहरीकरण के साथ ही सौन्दर्यकरण का कार्य किया जायें और तालाब की पाल पर पौधरोपण कराया जायें। तालाब पर स्थित घाट को रंग-रोगन कर आकर्षक बनाया जायें। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों के जीर्णोद्धार कार्यो के दौरान तालाबों का सौन्दर्यकरण करते हुए उन्हें ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायें। इस दौरान उन्होंने ग्राम चौंडपुर स्थित प्राचीन बावडी का अवलोकन कर जल गंगा संवर्धन अभियान हेतु जीर्णोद्धार कराये जाने के निर्देश भी दिये।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने जानकारी दी कि जिले में गत वर्ष आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 85 स्थानों पर रिचार्ज शाफ्ट के कार्य कराये गये थे, जो कि जलस्तर बढाने में कारगर साबित हुए है। रिचार्ज शाफ्ट के संबंध में बताया कि गर्मियों में पानी सूखने पर तालाबो में 100 फीट की गहराई तक बोर कराया जाता है तथा ऊपर डाया बनाकर पत्थर, बोल्डर आदि डाले जाते है, जिससे बारिश में तालाब भरने पर पानी जमीन के अंदर तक चला जाता है। इस तकनीक में बोर की गहराई मौके पर स्थित सतह के आधार पर की जाती है, जिससे पानी पथरीली सतह को पार कर बीच में पहुंच जाता है। इससे तेजी से जल स्तर में वृद्धि होती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







