एटा बागवाला पुलिस को बड़ी सफलता, 15 हजार के इनामिया बदमाश को अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया

SHARE:

चोरी के मामले में फरार चल रहा आरोपी निजामुद्दीन, पूरे प्रदेश में 8 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज
(ब्यूरो अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा। थाना बागवाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित चल रहे 15,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही हुई।
थाना बागवाला पुलिस, स्वाट टीम व इंटेलिजेंस टीम ने संयुक्त रूप से मुकदमा संख्या 74/2024 धारा 379, 411 भादवि (चोरी) में वांछित अभियुक्त को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता:· निजामुद्दीन पुत्र गुलामनवी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मदीना मस्जिद के पास, डींगरपुर, थाना मैनाठेर, जनपद मुरादाबाद।
बरामदगी:· एक अवैध तमंचा (315 बोर)· दो जिंदा कारतूस (315 बोर)
आपराधिक इतिहास (8 मुकदमे):. मु0अ0सं0 94/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मैनाठेर, मुरादाबाद. मु0अं0सं0 275/2025, धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, 3/5/8 गोवध अधिनियम, 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3(5), 109 बीएनएस, थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़. मु0अ0सं0 89/2024, धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना नरौरा, बुलंदशहर. मु0अ0सं0 74/2024, धारा 379, 411 भादवि (चोरी), थाना बागवाला, एटा. मु0अ0सं0 69/2024, धारा 379, 411 भादवि, थाना मिरहची, एटा. मु0अ0सं0 387/2021, धारा 323, 498ए, 504, 506 भादवि, थाना मैनाठेर, मुरादाबाद. मु0अ0सं0 131/2023, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मैनाठेर, मुरादाबाद . मु0अ0सं0 72/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बागवाला, एटा (वर्तमान)
गिरफ्तार अभियुक्त निजामुद्दीन के खिलाफ थाना बागवाला में मुकदमा संख्या 72/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार करने वाली टीम:· प्रभारी निरीक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह, थाना बागवाला मय टीम· उपनिरीक्षक श्री श्रवण कुमार निगम, प्रभारी स्वाट टीम एटा मय टीम व इंटेलिजेंस विंग ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई