रेणुकूट में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन, समाज को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

SHARE:

रेणुकूट। स्थानीय नगर में गुरुवार को चाचा कॉलोनी के समीप एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट एवं अभय ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी जोन के एजी पीयूष मोर्डिया एवं हिंडालको के प्रबंध निदेशक सतीश पाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीयूष मोर्डिया ने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जो व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की लत लग गई है, तो उसे तिरस्कृत करने के बजाय मिलकर उसकी मदद करनी चाहिए और उसे इस लत से बाहर निकालने का प्रयास करना चाहिए। हिंडालको के प्रबंध निदेशक सतीश पाई ने कहा कि वर्ष 1960 में रेणुकूट से ही हिंडालको की शुरुआत हुई थी, इसलिए कंपनी का दायित्व है कि वह इस क्षेत्र के सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना समाज के लिए एक सराहनीय कदम है और इससे निश्चित रूप से लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पहल से जल्द ही रेणुकूट क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में वाराणसी जोन के आईजी आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, हिंडालको के सीईओ समीर नायक, संबलपुर के बिजनेस हेड के. एन. पांडेय, जसबीर सिंह, निखिल यादव, अजय सिन्हा , अभय भार्गव तथा सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस नशा मुक्ति केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को नई दिशा और सहारा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही यह पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई