दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
सीतापुर। मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी डा.राजागणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की संयुक्त अध्यक्षता में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सम्बन्ध में पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण जनपदीय कान्फ्रेस का आयोजन किया गया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर समस्याओं को सुना गया सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के लिये विभिन्न सुझाव प्राप्त किये गये व्यापार मण्डल के सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में महिला कर्मचारियों व ग्राहकों के लिये सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने और सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता पर बल दिया। महिला सुरक्षा और स्वावलम्बन हमारे प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके लिये हर विभाग को एक टीम की तरह काम करना होगा। क्योकि नारी केवल शक्ति नही बल्कि बदलाव की सबसे बड़ी प्रेरणा है। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाली हर महिला की शिकायत पूरी संवेदन शीलता के साथ सुना जाये और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही हमारी सफलता का पैमाना होगी। इस दौरान प्रतिष्ठित जनों ने भी पुलिस को सुझाव दिये कि मोहल्ल्ेा और मुख्य चैराहों पर निगरानी तंत्र और मजबूत किये जाये। छात्रों को सम्बोधित करते हुए बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन जैसे 1090 और 181 के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिये प्रेरित किया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







