दैनिक केसरिया, हिन्दुस्तान जिला ब्यूरो मुकेश कुमार सुपौल
प्रशासन ने दी चेतावनी: स्वेच्छा से नहीं हटाया अतिक्रमण तो चलेगा बुलडोजर
छातापुर (सुपौल)। छातापुर बाजार में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गुप्ता, अंचल अधिकारी (सीओ) राकेश कुमार और थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने दलबल के साथ एसएच-91 के किनारे पहुंचकर अतिक्रमण का जायजा लिया और सभी दुकानदारों को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
लाउडस्पीकर से की गई मुनादी
अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में घूम-घूम कर माइकिंग (एलाउंसमेंट) कराई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन दुकानदारों ने सड़क की जमीन पर अवैध रूप से दुकानें या शेड बना रखे हैं, वे उसे स्वतः हटा लें। प्रशासन ने इसे अंतिम चेतावनी बताते हुए कहा कि 12 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा।
सड़क जाम से मिलेगी मुक्ति
एसएच-91 के किनारे अतिक्रमण के कारण आए दिन बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि सरकारी जमीन को मुक्त करना जनहित में आवश्यक है।
”हमने सभी दुकानदारों को 12 घंटे का समय दिया है। यदि वे स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटाएगा और इस प्रक्रिया में होने वाले खर्च की वसूली भी संबंधित अतिक्रमणकारियों से की जाएगी।”
— राकेश कुमार, अंचल अधिकारी, छातापुर
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
राकेश गुप्ता (प्रखंड विकास पदाधिकारी)
राकेश कुमार (अंचल अधिकारी)
प्रमोद झा (थानाध्यक्ष)
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







