भीकनगांव नगर परिषद एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप राजस्व अधिकारी मयंक जैन को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 6 निवासी सिराज से उनकी पत्नी आयशा पठान के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर संबंधित पट्टा निरस्त करने की धमकी दी जा रही थी, जिससे पीड़ित पक्ष मानसिक दबाव में था। लोकायुक्त टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की राशि ली, उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।कार्रवाई के दौरान पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम लोगों को किस तरह अवैध दबाव और लेन-देन का सामना करना पड़ता है। इस घटना के सामने आने के बाद नगर में हलचल तेज हो गई है। नगर परिषद की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर अब नए सिरे से सवाल उठ रहे हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







