टीम वर्क और नई सोच के साथ करें कार्य कलेक्टर श्री कन्याल

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान गुना व्यूरो चीफ गोलू सेन

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा एवं समिति प्रबंधकों की समीक्षा बैठक में दिये आवश्‍यक निर्देश
गुना 17 अप्रैल 2026
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की शाखा प्रबंधकों एवं समिति प्रबंधकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक के 100 करोड़ के लक्ष्य, प्रोग्रेसिव विजन, नवाचारपूर्ण कार्यप्रणाली एवं “सहकार से समृद्धि” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित करते हुए टीम वर्क के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बैंक में सकारात्मक एवं ग्राहक-हितैषी वातावरण का निर्माण किया जाए, जिससे खाताधारकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न शासकीय एवं बैंकिंग योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाई जाए, ताकि उनका लाभ आमजन को मिल सके।
बैठक में अमानत वृद्धि के लक्ष्य एवं उसकी पूर्ति, समिति स्तर पर मांग वसूली, तथा कृषक हित से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत वसूली की तुलनात्मक समीक्षा भी विस्तारपूर्वक की गई। अधिकारियों को प्रदर्शन में सुधार लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में डीआरसीएस मुकेश जैन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के सीईओ आर.एस. भदौरिया सहित समस्त शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment